पसंद हैं!

You are currently viewing पसंद हैं!

संभाले रहो, बस यूंही ज़िंदगी भर।
हमें तेरी बाहों का सहारा, पसंद है।
यूंही साथ में, साथ रहना सदा तुम,
तेरी चाहतों का, इशारा पसंद है।

नहीं कोई शिकवा, हमे अब किसी से।
मिले आप है, मेरी खुशकिस्मती से।
हर एक जन्म तुम मेरे साथी ही बनना,
है हर बार साथ तेरा, दुबारा पसंद है।
हमें तेरी बाहों का सहारा, पसंद है।

ये राते कटें या, ये शाम गुज़रे,
फलक़ पर उड़ें या झीलों में उतरे।
नहीं सोच कोई मेरी है तेरे बिन
तेरे साथ साहिल, किनारा पसंद है।
हमें तेरी बाहों का सहारा, पसंद है।

ख़ुदा से दुआ हैं, यूंही ज़िंदगी हो।
मैं तेरी खुशी होऊ, तू मेरी खुशी हो।
चले धूप में हम, या हो छांव_छांव,
तेरे साथ का, हर नज़ारा पसंद है।
हमें तेरी बाहों का सहारा, पसंद है।

फ़राज़ (क़लमदराज़)



Stay in Touch

Leave a Reply